logo

साइबर क्राइम पर कंट्रोल के लिए प्रतिबिंब ऐप और बेहतर को-ऑर्डिनेशन के लिए DGP अनुराग गुप्ता व गुंजन कुमार पुरस्कृत किये गये 

news101.jpg

रांची    

साइबर क्राइम को रोकने की दिशा में निरंतर सफलता के लिए झारखंड पुलिस को पुरस्कृत किया गया है। गृहमंत्री अमित शाह की ओऱ से झारखंड पुलिस को दिल्ली में प्रशस्ति पत्र दिया गया है। बता दें कि दिन-ब-दिन बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए झारखंड पुलिस ने प्रतिबिंब नाम का ऐप बनाया है। इस ऐप की मदद से पुलिस अधिकारियों को अपराधियों तक पहुंचने और उनको गिरफ्तार करने में कई बार कामयाबी मिल चुकी है।  

प्रतिबिंब ऐप को बनाने में डीजीपी अनुराग गुप्ता और डाटा साइंटिस्ट गुंजन कुमार की अहम भूमिका रही। आज इन दोनों अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुरस्कृत किया। बता दे कि झारखंड पुलिस इस ऐप के माध्यम से देशभर के साइबर क्रिमिनल्स पर नकेल कसने में सफल रही है। प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से झारखंड पुलिस को साइबर क्राइम रोकने में बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पुरस्कृत किया गया है।  

Tags - DGP Anurag Gupta Gunjan Kumar Pratibimb App  AMIT SHAH